प्रयागराज: तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर दो परिवार
प्रयागराज के कोरांव ब्लॉक के कोलसारा गाँव में सोनिया चौहान और प्रीति चौहान के परिवार तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर हैं।
जस्टिस न्यूज
दोनों परिवार मेहनत-मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ इन परिवारों तक नहीं पहुँच पाया है। इन्हें न तो आवास मिला है, न शौचालय और न ही राशन कार्ड।
गाँववासियों का कहना है कि सरकार को इन गरीब परिवारों की दुर्दशा पर तुरंत ध्यान देना चाहिए। सरकारी आदेशों के बावजूद, इन परिवारों को बुनियादी सुविधाएँ नहीं दी जा रही हैं।
ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव इन परिवारों की दुर्दशा पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अशिक्षित होने के कारण, ये परिवार अपनी समस्या किसी को बता नहीं पा रहे हैं।









