वाराणसी में सफाई कर्मियों का हल्ला बोल,विकास भवन में धरना देकर की नारेबाजी
वाराणसीः का र्य का भुगता न रो कने, ओवर टा इम ड्यूटी कराने, निलंबन संग उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सोमवार को सैकड़ों सफाई ने हल्ला बोल दिया . उन्होंने सी डीओ हिमांशु नागपाल के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए विकास भवन में घंटों धरना देकर प्रदर्शन किया |
इस दौरान उन्होंने व्यवस्था के प्रति आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी भी की . घंटों बाद सी डीओ के जनसंपर्क अधिकारी ने सफाई कर्मियों का 11 सूत्रीय मांग पत्र लिया और उन्हें समझा बुझा धरना समाप्त कराया |जिलाध्यक्ष संजय कुमार तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों से बिना कारण पूछे ही उनको निलम्बित कर उनका मानसिक, शारीरिक व आर्थिक शोषण किया जा रहा है। वही जिलामंत्री विजय कुमार भारती ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति 1329 है, जिसमें 160 कर्मचारी अधिकारियों के यहां उनके व्यक्तिगत व कार्यालयों में कार्य कर रहे हैं जिससे साफ-सफाई प्रवाहित हो रहा है।
सफाई कर्मियोंर्मि यों ने लगाया ये आरोप इसके पूर्व विकास भवन में धरना के दौरान सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि बनारस में आए दिन वी आईपी और वी वी आईपी आते हैं जिसके चलते सफाई कर्मियों से ओवर टाइम ड्यूटी करा ई जाती है. इस दौरान उन्हें प्रताड़ित करते हुए जहां वेतन रोकने की धमकी दी जाती है वहीं निलंबन की चेतावनी दी जाती है. साथ ही उनका वेतन भुगतान भी रोक दिया जाता है. सफाई कर्मियों ने इस दौरान सी डीओ हिमांशु नागपाल के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया . इस दौरान उन्होंने अपनी 11 सूत्रीय मां ग पत्र पर अविलंब कार्रवाई की मां ग करते हुए जोरदार नारेबाजी करते रहे. हा थों में झाड़ू व सफा -सफा ई का सामान लिए सफाई कर्मियों व्यवस्था के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की . इसके सा थ ही उन्हों ने अपनी 11 सूत्रीय मां ग पूरी न हो ने पर अनिशितकालीन धरना के साथ प्रदर्शन करने की चेतावनी दीप्रदर्शन में सरिता, ओमकार नाथ, कल्लू पटेल, शिवजगत, कृष्ण कुमार, करन दास, श्रवण कुमार कनौजिया, हीरा प्रसाद यादव, विद्या सागर पाल, गोविन्द यादव, बबलू पटेल, जितेन्द्र कुमार, ओम प्रकाश वर्मा, आशीष कुमार, विनोद यादव, परशुराम, राजकिशोर पाल, रचो देवी, उषा देवी, माधुरी गौतम, गुड़िया पटेल, निर्मला देवी, जीरावती पटेल समेत सैकड़ों कर्मचारी शामिल रहे।
सौजन्य :गांडीव न्यूज़
नोट: यह समाचार मूल रूप से प्रकाशित https://gandiv.in/news/sanitatकिया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है|









