बाइक पर लिफ्ट देकर दलित युवती से सामूहिक दुष्कर्म
सलेमपुर में दो युवकों नेबाइक पर लिफ्ट देनेके बहानेएक दलित युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती ने किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र मेंबाइक पर लिफ्ट देकर दो युवकों द्वारा एक दलित युवती से सोमवार की रात सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामनेआया है। घटना की सूचना के बाद एसपी विक्रांत वीर ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की निवासिनी युवती की मौसी बिहार मेंरहती है। सोमवार की रात तकरीबन आठ बजेवह अपनेघर सेमौसी के घर जानेके लिए निकली। इस बीच रास्तेमेंगढ़वा मिश्र निवासी टिंकू यादव व धनौती राय निवासी सतीश यादव उससेमिल गए।
दोनों बाइक सेथे। दोनों नेबाइक पर लिफ्ट देकर उसेउसके मौसी के घर पहुंचानेका भरोसा दिया। दोनों युवती को बाइक पर बैठाकर धनौती राय गांव के पास पहुंचेतो एक सूनसान मकान देखकर रुक गए। उन्होंने युवती का मुंह दबा लिया और उसे घसीटते हुए सूने मकान के अंदर ले गए। दोनों नेउसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर जान से मारनेकी धमकी भी दी। युवती किसी तरह वहां से चहार दीवारी फांद कर भाग निकली और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। रात में यूपी डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी सुनील पटेल भी कुछ देर में मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवती का बयान दर्ज किया। दोपहर में एसपी के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल से नमूने एकत्र किए। एसपी विक्रांत वीर नेबताया कि मौसी के घर जा रही युवती के साथ बाइक पर लिफ्ट देनेका झांसा देकर दो युवकों नेदुष्कर्म किया। इस मामले में केस दर्जकर दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।
सौजन्य :लाइव हिंदुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप से प्रकाशित https://www.livehindustan.com/uttar किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है|









