शिवरतनगंज में दलित महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप:बोली- थाने पर बुलाकर की अभद्रता, 10 हजार रुपए भी मांगे; जांच शुरू
अमेठी के थाना शिवरतनगंज में तैनात एक पुलिसकर्मी पर दलित महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता गांव अचाकापुर मजरे सतगवां की रहने वाली है। उसका आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे बिना किसी कारण के थाने बुलाता है। साथ ही उससे 10 हजार रुपये की मांग भी करता है।
महिला ने बताया कि गांव में चल रहे जमीनी विवाद में यह पुलिसकर्मी विपक्षियों का साथ दे रहा है। वह रोजाना उसके साथ अभद्र व्यवहार करता है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
मामले की जांच तिलोई के क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है। वे पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.bhaskar.com/local/uttar-prade- प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








