बैठापुर हरदोई यूपी में दलित दंपति पर दबंगों का हमला:पति-पत्नी को जाति सूचक गालियां दी और लाठी-डंडों से पीटा
हरदोई के सांडी विकास खंड के बैठापुर गांव में दलित दंपति पर दबंगों ने हमला कर दिया। पीड़ित बृजेश ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
बृजेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी केतुकी के साथ अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के कुछ दबंग वहां आ गए। उन्होंने जाति सूचक गालियां देनी शुरू कर दीं। बृजेश ने जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने दंपति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
इस हमले में बृजेश और उनकी पत्नी केतुकी घायल हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक बालकृष्ण मिश्र ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.bhaskar.com/local/uttar-prad प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









