छतारी में दलित ई-रिक्शा चालक पर हमला:दो युवकों ने जातिसूचक शब्द कहकर लोहे के बट्टे से किया वार, केस दर्ज
बुलंदशहर के छतारी में एक दलित ई-रिक्शा चालक पर हमला हुआ। रविवार सुबह 8 बजे अमित कुमार सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान मैक्स गाड़ी से आए सलीम खान के दो पुत्र फरमान उर्फ लइडू और आमिर ने ई-रिक्शा हटाने को कहा।
आरोप है कि दोनों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और गालियां दीं। अमित के विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जमीन पर गिरा दिया। लात-घूंसों से पीटा और लोहे के बट्टे से सिर पर वार किया। दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
शोर सुनकर ललित कुमार, मनीष और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने अमित को बचाया। अमित के सिर से खून बह रहा था और वह बेहोश हो गए थे। थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.bhaskar.com/local/uttar-prades पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









