महराजगंज में दलित युवक की पिटाई, VIDEO:मामूली विवाद में एक ही परविार के तीन लोगों ने जमकर पीटा, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
सिसवा नगरपालिका में एक दलित युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना 22 अप्रैल की है। कोठीभार स्थित पोस्टऑफिस में एक दलित युवक निजी काम से गया था।
सिसवा के जैनी छपरा मुहल्ले का रहने वाला यह युवक अपना काम कर रहा था। एक ही परिवार के तीन लोगों ने शोर न करने की सलाह देने पर युवक की पिटाई कर दी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीनों आरोपी युवक की पिटाई कर रहे हैं। मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।
कोठीभार पुलिस अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया की दोनों पक्षों के तरफ से तहरीर मिला है, विधिक कार्रवाई की जा रही है
सौजन्य : दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









