स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवराम पांडेय के पुत्र , पूर्व विधायक नेकचंद पांडेय के निधन पर
टीम तालमेल और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संस्था ने नेक चंद पांडेय के छात्र जीवन से किसान आंदोलन तथा कानपुर में फासीवादी विचारों के खिलाफ गांधी वादी विचारों के पक्ष में अंतिम समय तक बिना विचलित हुए लड़ने वाले नेक चंद पांडेय को याद करते हुए सेनानी परिवार के राज कुमार अग्निहोत्री ने अपने पारिवारिक और राजनीतिक प्रतिबद्धता के रिश्तों का उल्लेख किया प्रताप साहनी ने कहा कि इस संक्रमण कालीन राजनीतिक परिदृश्य में नेकचंद भाई एक मार्ग दर्शक थे|
मदुरै के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल माकपा की राष्ट्रीय नेता कॉम सुभाषिनी अली ने भी कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानी परिवार का एक साथी खो गया जिनकी आज के दौर में जरूरत ज्यादा थी , वापस आने पर परिजनों से मिलूंगी श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राज कुमार अग्निहोत्री , कुसुम वाजपेई , क्रांति कटियार , वैभव मिश्रा प्रताप साहनी , राजेश वाजपेई आलोक मिश्र,दिलीप सिंह बागी , दिनेश अग्निहोत्री , आदर्श वाजपेई , अतुल कटियार , विमल त्रिवेदी , उमा प्रसाद मिश्र, ज्ञान प्रकाश , सुभाषिनी चतुर्वेदी , प्रदीप शर्मा , राजीव अग्रवाल, देवेंद्र श्रीवास्तव डॉ आर के विश्वकर्मा डॉ आर के शर्मा और अखिलेश कटियार दिलीप वाजपेई, देव कुमार और माधव मिश्र प्रमुख रहे ,
स्वतंत्रता सेनानी दादा देवी दत्त अगिनहोत्री के ज्येष्ठ पुत्र विजय भाई ने कहा मेरा अभिन्न मित्र और छात्र जीवन का साथी मुझे ऐसे छोड़ जाएगा आशा। नहीं थी|
सौजन्य :जस्टिस न्यूज़
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.justicenews.co.in/h पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








