बीबीएयू लखनऊ में तथाकथित सवर्ण जाति के गुंडो के द्वारा दलित छात्रों के ऊपर हमला किया और उन्हें मारा-पीटा गया।
आज बीबीएयू में सवर्ण जाति के कुछ छात्रों व बाहरी गुंडो के साथ मिलकर विश्वविद्याल के कुछ दलित छात्रों पर अचानक से 10 बजे के करीब हमला कर दीया। गुंडो ने दलित छात्रों को बेल्टो से मारा और गंदी गंदी जातिवादी गलिया भी दी इस मारपीट में काई छत्री को काफी गंभीर चोटें लगी, एक छात्र आशुतोष कुमार ने बताया की हमले में आलोक राव नमक छात्र के मुंह से और साथ से खून निकलने लगा साथ ही आशुतोष, गुरु, वात्सल्य, राहुल आदि छात्रों को गंभीर रूप से अंदरूनी चोटें आईं.
यह घाटना लाइब्रेरी के सामने हुई इस समय मौजूद सभी सुरक्षाकर्मी मात्र मूक दर्शक बनकर देखते रहे किसी ने भी गुंडो से असहाय छात्रों को बचाने की कोशिश नहीं की विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक तथाकथित उच्चजातीय के गुंडो के ऊपर कोई भी कार्रवाई नहीं की है प्रशासन का ये रवैया दिखाता है कि वो किस तराह से उच्चजातीय सवर्ण के गुंडो का समर्थन करते है. सुबह 10 बजे मारपीट के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद भी सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई और ना ही उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही की गई। जिसका नतीजा रहा की तथाकथित उच्चजातीय सवर्ण के छात्र व बाहरी गुंडों के साथ मिलकर लाइब्रेरी के बाहर दलित छात्रों के ऊपर फिर से हमला करते हैं। फिर से प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिए जाने के बावजूद भी उनके ऊपर कार्यवाही नहीं की जा रही है। प्रशासन के द्वारा जातिवादी गुंडों का बचाव किया जा रहा है.
विश्वविद्यालय के छात्रों का कहना है की हम मांग करते हैं कि सभी सवर्ण जाति के गुंडों छात्रो के खिलाफ विश्वविद्यालय के द्वारा एफआईआर दर्ज कराई जाए और बीबीएयू से संबद्ध छात्रों का प्रवेश रद्द किया जाए।








