स्वाभिमान सम्मेलन में बाल्मीकि समाज के रमेश कुंडे (एस सी /एस टी आयोग) के सदस्य ने शासन द्वारा प्रोटोकाल का उलंघन समस्त बाल्मीकि समाज का अपमान कहा
आज दिनाक 21 दिसम्बर 25 रविवार ब्लाक 11 गोविन्द नगर कानपुर को बाल्मीकि समाज महासभा उत्तर प्रदेश के अंतर्गत स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन नरेश बाल्मीकि ने किया जिसमे मुख्य अतिथि रमेश कुंडे (एस सी /एस टी आयोग) के सदस्य ने समाज को स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने को तैयार होने को कहा |स्वाभिमान सम्मेलन में बाल्मीकि समाज के रमेश कुंडे (एस सी /एस टी आयोग) के सदस्य ने शासन द्वारा प्रोटोकाल का उलंघन समस्त बाल्मीकि समाज का अपमान कहा|- बाल्मीकि समाज करों तैयारी20 विधायक अबकी बारी |का नारा भी दिया |
अपने व्यक्तव में मुख्य अतिथि रमेश कुंडे (एस सी /एस टी आयोग) के सदस्य ने कहा की सत्ता की चाभी आपके पास होनी चाहिए चाहे कोई भी दल क्यों न हो हर दल द्वारा आपके वोट का इस्तेमाल करके सरकार बना रहा और राजनैतिक शक्ति नहीं दे रहा है भारी संख्या में बाल्मीकि वोट है उसके अनुपात में शासन सत्ता में प्रतिनिधित्व न के बराबर है इसका मुख्य कारण समाज का वोट समाज को नहीं जा रहा है जिससे समाज मजबूत राजनितिक शक्ति नहीं बन पा रहा है | नारा भी दिया बाल्मीकि समाज करों तैयारी20 विधायक अबकी बारी शामिल होने वालो में कानपुर देहात ,उन्नाव ,कनौज ,फतेहपुर ,हमीरपुर ,जालौन ,कौशाभी जनपद से शामिल हुए |
वक्ताओ में प्रमुख रूप से भाग लेने वालो में कमलेश ताराचंद मनोज ,राजेश ,तिलकधारी ,चमन खन्ना ,वकील अजय बक्शी ,सुधीर चौधरी ,आकाश कुंडे ,गुलबदन चंद गौड़ ,संतोष अली बाबा ,आजाद भारती ,राजकिशोर बाल्मीकि ,अंजलि बाघमार ,सरिता बाल्मीकि ,नदनीय भारती |
जस्टिस न्यूज़ :https://www.justicenews.co.in/hindi/wp-admin/post-new.php









