इंटर-कास्ट दलित मैरिज का खौफनाक बदला , दुल्हन के रिश्तेदारों ने ससुर को पीट-पीटकर मार डाला
गुजगुरात के नरोल में हैरान कर देने वाला मामला सामनेआया है, जहां इंटर-कास्ट मैरिज सेनाराज़ दुल्हन के परिजनों ने 60 साल के दलित ससुर भैलाल वाघेला की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने 6 लोगों पर हत्या और SCST एक्ट के तहत केस दर्जकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गुजगुरात के नरोल में हैरान कर देने वाला मामला सामनेआया है, जहां इंटर-कास्ट मैरिज से गुस्साए दुल्हन के परिजनों ने 60 साल के ससुर भैलाल वाघेला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। छोटे बेटे सनी की इंटर कास्ट मैरिज सेआग बबूला दुल्हन के परिजनों नेससुर-जेठानी पर जानलेवा हमला बोल दिया। उस्मानपुरा मेट्रो स्टेशन के पास दोपहर का ये सन्नाटा एका एक खून खराबे की नदी में बदल गया।
सफाई के दौरान अचानक मौत का तांडव
शाम 3 बजे बड़े बेटे ने भैलाल दंपति को सड़क साफ करने के लिए उस्मानपुरा छोड़ दिया। तभी दुल्हन के चाचा-चाची-जीजा जैसे रिश्तेदारों का जुलूस आ धमका। गालियों की बौछार के साथ लाठियां बरसाईं गईं। जातिसूचक अपशब्दों ने हवा को जहर बना दिया। राहगीरों ने हिम्मत दिखाई और दंपति को बचाया। सदमे में घर लौटे भैलाल की सांसेंउखड़नेलगीं। मणिनगर के एलजी अस्पताल पहुंचतेही डॉक्टरों नेमृत घोषित किया। मरीज तड़प-तड़पकर दम तोड़ चुका था।
6 बदमाशों पर हत्या का केस
नरनपुरा पुलिस ने शुक्रवार को हत्या, उकसाने और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्जकिया। आरोपियों में राजूपरमार, महेश परमार (चाचा), लिली परमार, कलावती परमार, महेश परमार (जीजा) और प्रेम परमार शामिल हैं। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं ज्योति की तलाश जारी है। इंस्पेक्टर वीजेचावड़ा नेबताया, “दलित बेटे सेअपनी बेटी की शादी का गुस्गुसा ठंडा करनेको उन्होंनेखून की प्यास बुझाई।” पीड़ित परिवार का दावा हैकि आरोपी पहलेभी धमकी दे चुके थे। पुलिस का कहना है, जांच मेंऔर राज खुलेंगे।
सौजन्य :हिंदुस्तान लाइव
नोट: यह समाचार मूल रूप से प्रकाशित https://www.livehindustan.com/gu किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है|









