जमीन विवाद में दलित परिवार पर हमला VIDEO:वैशाली में 7 माह के बच्चे समेत 6 घायल; पुलिस को भी दौड़ा कर भगाया
वैशाली में जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने एक दलित परिवार पर हमला कर दिया। इसमें 7 माह का बच्चा समेत 6 लोग घायल हो गए। घटना देशरी थाना क्षेत्र के खरजम्मा गांव का है, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।
कोर्ट के आदेश के बाद भी कब्जा
पीड़ित मीणा देवी ने बताया कि उनका परिवार 2008 में नदी में घर डूब जाने के बाद ढाई कट्ठा जमीन खरीदकर वहां बस गया था। आरोप है कि गांव के दबंगों ने इसमें से एक कट्ठा जमीन पर कब्जा कर लिया।2013 में कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया, लेकिन इसके बावजूद आरोपी बार-बार विवाद और मारपीट करते रहे।
पुलिस को भी नहीं बख्शा
ताजा विवाद घर से होकर गुजरने वाले रास्ते को लेकर हुआ। इसी दौरान दबंगों ने हमला कर दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिस को भी दौड़ा कर भगा दिया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार ने थाने में लिखित शिकायत दी है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से प्रकाशितhttps://www.bhaskar.com/local/bihar/vaishali/hajipur/ किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है|









