सीसीएसयू में छात्रों का प्रदर्शन:दलित छात्र की पिटाई पर जताई नाराजगी, होमगार्ड पर है आरोप
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में यूपीएसआई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को एक दलित छात्र के साथ होमगार्ड द्वारा मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छात्रों का गुस्सा भड़क उठा।
जानिए क्या है पूरा मामला
यूपीएसआई भर्ती के लिए डिग्री की मांग के चलते विश्वविद्यालय के सहायता केंद्र पर छात्रों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शौल्दा निवासी दलित छात्र हरीश मंगलवार को अपना प्रोविजनल सर्टिफिकेट लेने पहुंचा था। आरोप है कि इस दौरान होमगार्ड विकल कुमार मावी ने हरीश की कॉलर पकड़कर खींचा, मारपीट की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यह घटना यूनिवर्सिटी चौकी प्रभारी सतीश चौधरी के सामने हुई। हालांकि, एसआई सतीश ने होमगार्ड पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा छात्र को ही डांटना शुरू कर दिया।
विश्वविद्यालय प्रशासन का अभी तक नहीं आया बयान
इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषी होमगार्ड और लापरवाह पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से प्रकाशित https://www.bhaskar.com/local/uttar-prades किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है









