कांशीराम ने पिछड़े, दलितों के हक में किया काम
बामसेफ डीएसफोर बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक काशीराम की जयंती पाकबड़ा बसपा कार्यालय में मनाई गई. वक्ताओं ने गोष्ठी में कहा कि उन्होंने सामाजिक परिवर्तन में अहम भूमिका निभाई. शोषित पीड़ितों वंचितों को न्याय दिलाया.
सबसे पहले काशीराम नगर गौतम बुद्ध पार्क में उनकी मूर्ति पर पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन पाकबड़ा कार्यालय में किया गया. मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी मुरादाबाद मंडल एवं पूर्व विधायक हरपाल सिंह रहे. उन्होंने कहा कि काशीराम ने सरकारी नौकरी छोड़कर बामसेफ और डीएस4 बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की. जीवन में तमाम परेशानियों का सामान करते हुए सामाजिक परिवर्तन लाने तक संघर्ष किया. देश में एक सामाजिक क्रांति लाने का काम किया. अपने राजनीतिक जीवन की प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश को बनाया.
इसी के प्रतिफल में बहन मायावती यूपी जैसे प्रदेश की चार बार मुख्यमंत्री बनीं. दलित शोषित वंचितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यक समाज को बराबरी के हक के लिए काम किया. गोष्ठी में बसपा के जिला अध्यक्ष डॉ सुनील आजाद ने कहा कि काशीराम कहते थे सत्ता की मास्टर चाबी आपके हाथ में होनी चाहिए. इस दौरान निर्मल सिंह सागर, मुकेश सागर, रामकुमार गुलाब, सतपाल कश्यप, सुरेश दिवाकर, सुरेंद्र फौजी, जितेंद्र सागर, राजेश आमीन, समीर राजा, भूप सिंह, मान सिंह, शीशपाल, पवन कश्यप, राम भरोसे, भारतीय, रण सिंह रिशिपाल प्रधान, मनोज कुमार, राधेश्याम पाल, इरशाद सैफी एडवोकेट, अखिल चौधरी, यासीन, अर्जुन चेतन, बंटी भारती, करतार सिंह, कादर खान, महेंद्र सिंह प्रजापति आदि रहे.
कांशीराम के कराए गए कार्यों पर की चर्चा
डॉ.अंबेडकर शिक्षा प्रसार समिति ने मोरा की मिलक स्थित अंबेडकर पार्क/लाइब्रेरी में कांशीराम का 91 वां जन्म दिवस मनाया. इस मौके पर विचार गोष्ठी का आरंभ राष्ट्रगान से हुआ. मुख्य अतिथि एवं पूर्व सांसद वीर सिंह रहे. अध्यक्षता डॉ. सुंदरलाल ने व संचालन देवीराम गौतम ने किया. भूपाल सिंह,मोहर सिंह, भन्ते प्रज्ञाबोधि, गजराम सिंह, करन सिंह, केपी सिंह, राम अवतार, शौराम सिंह, समरपाल सिंह आदि रहे.
सौजन्य : Samacharnama
नोट: यह समाचार मूल रूप से samacharnama.com में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।








