रात की सफाई को लेकर विरोध में उतरे कर्मी:नगर निगम मुख्यालय में कर्मियों ने किया प्रदर्शन; 14 से काम बंद करने की चेतावनी

नगर निगम सफाई कर्मचारी दो टाइम सफाई कार्य में ड्यूटी लगाए जाने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में सैकड़ों सफाई कर्मियों ने प्रदर्शन कर विरोध-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने शाम की ड्यूटी खत्म करने की मांग की।
शहर की सफाई बंद करने की चेतावनी
कर्मचारी नेता रमाकांत मिश्रा ने बताया कि सरकार का ये फरमान कर्मचारियों के हित में नहीं है। सुबह सफाई कराने वाले कर्मी से ही रात में भी ड्यूटी कराई जाएगी, ये पूरी तरह नाइंसाफी है। सरकार ने अगर हमारी मांगों को नहीं माना तो 14 फरवरी को विशाल प्रदर्शन कर पूरे शहर की सफाई बंद कर देंगे।
दो पाली में सफाई करने का विरोध
बता दें कि शासन के निर्देश पर नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने सुबह और शाम दो पाली में शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों की सफाई करने के आदेश जारी किए हैं।
कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ के महामंत्री रमाकांत मिश्रा, उत्तर प्रदेश संयुक्त चालक वाहन संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के संरक्षक किशन लाल सुदर्शन, सेनेटरी सुपरवाइजर संघ के उस्मान अली शाह, कर्मचारी संयुक्त संघ के महामंत्री हरिओम वाल्मीकि समेत अन्य ने प्रदर्शन किया।
साभार : दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेbhaskar.com पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।