आजमगढ़ में बंद कमरे में कराया जा रहा धर्म परिवर्तन:प्रार्थना सभा के नाम पर महिलाओं को इकट्ठा किया जाता है, पुलिस जांच में जुटी
आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। गोबरहां की दलित बस्ती में प्रार्थना सभा के नाम पर बड़ी संख्या में महिलाओं को इकट्ठा कर धर्म परिवर्तन कराने की बात सामने आई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने दलित बस्ती से धार्मिक पुस्तकें, तंत्र मंत्र करने का सामान बरामद किया है।
जिले में धर्म परिवर्तन का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी धर्म परिवर्तन के कई मामले सामने आए हैं। कई आरोपियों को भी गिरफ्तार भी किया गया।
महिलाएं बोलीं- ईसा मसीह की शरण में आने से मिली राहत
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि गोबरहां गांव की दलित बस्ती में धर्म परिर्वतन की यह पाठशाला दलित बस्ती के हरखू राम के घर में चल रही थी। एक कमरे में 20 से ज्यादा महिलाएं मिलीं। अंदर तंत्र-मंत्र करने के सामान के साथ धार्मिक पुस्तक, बोतल बंद पानी आदि सामान भी मिला। कमरे में प्रार्थना सभा के साथ तंत्र मंत्र का खेल चल रहा था। महिलाओं को झाड़-फूंक भी की जा रही थी। मौके पर एक महिला ने बताया कि उसके पति काफी दिनों से शराब पीते थे, लेकिन ईसा मसीह की शरण में आने के बाद उन्होंने शराब पीना कम कर दिया। ईसा मसीह की शरण में आने से राहत मिली है। हालांकि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
सौजन्य : Dainik bhaskar
नोट : यह समाचार मूलरूप से bhaskar.com में प्रकाशित हुआ है. मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशीलता व जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है !